Crime

आशीर्वाद के बहाने मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, धामनोद पुलिस ने दो आरोपी दबोचे।

मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने, आशीर्वाद के बहाने जेब से मोबाइल उड़ाया, कुछ घंटों में गिरफ्तार।

 धार जिले के धामनोद में, मोबाइल झपटमारी की घटना का पुलिस ने , कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर , आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया मोबाइल जब्त किया गया है।

फरियादी लक्ष्मण पिता अम्बाराम कुशवाह निवासी वृंदावनधाम कॉलोनी धामनोद, जो प्राथमिक विद्यालय भड़किया नालछा में शासकीय शिक्षक हैं, अपने पिता अम्बाराम कुशवाह के साथ थाना धामनोद पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि,आज गुरुवार 14 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे उनके पिता अम्बाराम कुशवाह महेश्वर फाटा धामनोद स्थित फूल की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और आशीर्वाद लेने के बहाने बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान, आरोपियों ने बड़ी सफाई से अम्बाराम कुशवाह की ऊपरी जेब में रखा रेडमी कंपनी का नोट-5 मोबाइल, झपट लिया और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना को आसपास मौजूद लोगों ने भी देखा। पास की दुकान संचालक सहित अन्य लोगों ने आरोपियों की मोटरसाइकिल का नंबर MP09ZY9359 नोट कर लिया था।

कुछ देर बाद अम्बाराम कुशवाह ने, अपने पुत्र लक्ष्मण कुशवाह को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने मोबाइल का बिल भी पुलिस को प्रस्तुत किया।

रिपोर्ट पर थाना धामनोद पुलिस ने, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 304(2) के तहत, अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने, मंडी रोड धामनोद क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नरेश पिता कालीचरण धानक उम्र 22 वर्ष निवासी महू नाका इंदौर तथा विनोद पिता रामचंद्र धानक उम्र 40 वर्ष निवासी मुसाखेड़ी इंदौर शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP09ZY9359 कीमत लगभग 70 हजार रुपये तथा रेडमी कंपनी का मोबाइल जब्त किया। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है।

एक ओर जहां उक्त घटना,पिछले दो दिनों से आशीर्वाद मांगने के बहाने, लोगों को निशाना बनाकर, मोबाइल चोरी करने वाली गैंग कर रही थी । यह गैंग, राह चलते लोगों को आशीर्वाद के नाम पर, बातचीत में उलझाकर मौका मिलते ही मोबाइल चोरी कर फरार हो जाती थी। लगातार हो रही घटनाओं से लोग परेशान थे,

पीड़ित अय्युम ने बताया कि, उसका मोबाइल भी इसी तरीके से चोरी हुआ था। उसने कहा कि, आरोपी ने पहले उसे आशीर्वाद देने की बात कहकर, बातचीत में उलझाया और फिर जेब से मोबाइल पार कर दिया।

वहीं धामनोद निवासी गंगाराम ने बताया कि, वह रात के समय दूध लेकर वृंदावन धाम कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास आए और अचानक ओवरटेक कर उन्हें रुकवा लिया। बातचीत के दौरान उन्होंने “जय श्री महाकाल, जय सियाराम” बोलते हुए उन्हें भ्रमित किया और मौका पाकर मोबाइल चोरी कर लिया। गंगाराम ने थाने पहुंचकर पकड़े गए युवक की पहचान करते हुए कहा कि, रात में वारदात करने वालों में यही युवक शामिल था।

बताया जा रहा है कि यह गैंग धार्मिक बातें और आशीर्वाद का सहारा लेकर लोगों का भरोसा जीतती थी और फिर बड़ी सफाई से मोबाइल चोरी कर फरार हो जाती थी। पिछले दो दिनों में कई लोगों के मोबाइल चोरी होने की बातें सामने आई हैं। पुलिस को आशंका है कि , गैंग के अन्य सदस्य भी आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हो सकते हैं।

क्या कहना है इनका:
मोबाइल चोर पकड़ाया इसलिए मैं थाने पर आया। 4:00 बजे शाम को। बोले मुझे आशीर्वाद दो में काम से जा रहा हूं। मेरा मोबाइल चोरी हो गया था मेरे जेब में से मोबाइल चुरा लिया।
अय्युम ,पीड़ित

मेरा मोबाइल रात में चोरी हो गया था मैं दूध लेकर वृंदावन धाम कॉलोनी घर पर जा रहा था। मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। अचानक उन्होंने मुझे ओवरटेक करके पैर पड़े। गाड़ी रुकवा कर में स्कूटर पर था, जय महाकाल जय सियाराम बोला। मेरे साथ में रात में जो वारदात की यह वही चोर है।
गंगाराम ,धामनोद निवासी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button