थाना कोतवाली पुलिस को, अवैध शराब भंडारण मामले में, फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली, सफलता
आरोपी अजय उर्फ अज्जु माईकल पूर्व में भी शराब तस्करी, मारपीट एवं हत्या जैसे प्रकरणों में रहा है, शामिल।

धार जिले में अवैध शराब की रोकथाम, अवैध भंडारण की पतारसी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु, समस्त अनुविभागीय अधिकारी/नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब भंडारण के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
पुलिस कार्यवाही:–
नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा के निर्देशन में, थाना प्रभारी कोतवाली दीपकसिंह चौहान द्वारा विशेष टीम गठित की गई। थाना कोतवाली पर पूर्व से पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज था।
दिनांक 08.03.2026 को उक्त प्रकरण में आरोपी चिक्की उर्फ ईमानवेल एवं उसकी पत्नी रानू ब्राउन को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी चिक्की उर्फ ईमानवेल वर्तमान में जिला धार जेल में निरुद्ध है तथा उसकी पत्नी को माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ से जमानत प्राप्त हुई है।
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अजय उर्फ अज्जु माईकल पिता रामसिंह मावी, जाति भील निवासी शुक्ला कॉलोनी धार की संलिप्तता सामने आने पर उसे दिनांक 13.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध शराब क्रय-विक्रय के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को माननीय न्यायालय धार में प्रस्तुत किया जा रहा है।
आपराधिक रिकॉर्ड:–
आरोपी अजय उर्फ अज्जु माईकल पूर्व में शराब तस्करी, मारपीट एवं हत्या के प्रयास जैसे अपराधों में जेल जा चुका है। आरोपी जिले के अन्य अवैध शराब परिवहन संबंधी प्रकरणों में भी वांछित था एवं फरार चल रहा था।
सराहनीय कार्यवाही:–
उक्त कार्यवाही में, उनि आकाश सिंह, प्रधान आरक्षक अरविंद चौहान, प्रधान आरक्षक अजय सिंह एवं आरक्षक रामनरेश यादव का विशेष योगदान रहा।


