Astrology

धामनोद में चलता ट्रक बना आग का गोला…हिमालय स्कूल के सामने, आईसर शोरूम के पास, 14 चक्का ट्राला जलकर खाक, 2 KM लंबा जाम।

धार जिले के धामनोद से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एबी रोड हिमालय स्कूल के आगे,
एक चलता ट्रक अचानक आग का गोला बन गया। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है जब एबी रोड पर हिमालय स्कूल के सामने, आइशर शोरूम के पास से गुजर रहे 14 चक्का ट्राले में , भीषण आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार , मुंबई से पुराने टायर भरकर, ग्वलियर जा रहा 14 चक्का ट्रक, जैसे ही धामनोद के एबी रोड हिमालय स्कूल के सामने , आईसर शोरूम के पास पहुंचा, उसमें अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि, हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण, धामनोद फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब तक दमकल की

गाड़ियां पहुंचीं, ट्रक पूरी तरह जल चुका था। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस भी मौके पर पहुं

ची और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कराने में जुट गई। गनीमत यह रही कि , इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक भी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आया। फिलहाल पुलिस आग लगने के सही कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद एबी रोड पर, आवागमन सामान्य कर दिया गया है।

धार जिले के धामनोद से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एबी रोड हिमालय स्कूल के आगे,
एक चलता ट्रक अचानक आग का गोला बन गया। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है जब एबी रोड पर हिमालय स्कूल के सामने, आइशर शोरूम के पास से गुजर रहे 14 चक्का ट्राले में , भीषण आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार , मुंबई से पुराने टायर भरकर, ग्वालियर जा रहा 14 चक्का ट्रक, जैसे ही धामनोद के एबी रोड हिमालय स्कूल के सामने , आईसर शोरूम के पास पहुंचा, उसमें अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि, हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण, धामनोद फायर ब्रिगेड को

मौके पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, ट्रक पूरी तरह जल चुका था। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कराने में जुट गई। गनीमत यह रही कि , इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक भी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आया। फिलहाल पुलिस आग लगने के सही कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद एबी रोड पर, आवागमन सा

मान्य कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button