Astrology

ग्राम पंचायत बागोद में, विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन….शिविर में क्षेत्र के युवाओं एवं महिलाओं द्वारा 113 यूनिट रक्तदान कर, मानवता की मिशाल की पेश।

रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया गया, सम्मानित।

बागोद // समीपस्थ ग्राम बागोद में, आज “मानव सेवा ही माधव सेवा” का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला, जहां पुलिस चौकी बागोद, ग्राम पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए, करीब 113 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

शिविर का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे हुआ। सुबह से ही आयोजन स्थल पर रक्तदाताओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं। विशेष रूप से युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को और भी प्रेरणादायी बना दिया। पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं एवं महिलाओं के चेहरों पर समाज सेवा का विशेष उत्साह और गर्व दिखाई दे रहा था।

रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मान भी किया गया। द इंटरनेशनल स्कूल इंदौर की ओर से रक्तदाताओं को घड़ी भेंट की गई, वन विभाग की ओर से गमछे वितरित किए गए तथा पुलिस चौकी बागोद की ओर से महिला रक्तदाताओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिविर की सफलता के पीछे आयोजकों की व्यापक रणनीति एवं लगातार, जनसंपर्क अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग से चौकी प्रभारी हरिशंकर पान्टेल, स्वास्थ्य विभाग से पीएचसी प्रभारी डॉ. महेंद्र ओसवाल, ग्राम पंचायत से सरपंच सेवक राम गुर्जर, सामाजिक संगठनों से जादम गुर्जर, समाज अध्यक्ष संजय गुर्जर एवं समाजसेवी रितेश अग्रवाल, सरपंच दौलतपुरा राजेंद्र जाट, सरपंच देवगढ़ छन्नू खड़ा, सरपंच रूपाला सतीश त्रिवेदी, समाजसेवी प्रवीण जैन, समाजसेवी अशोक जैन, द इंटरनेशनल स्कूल संचालक सुरेंद्र जायसवाल, अनिल रावत, श्री समाज अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी, राकेश देवड़ा, पूर्व सरपंच दीपक जाट, जनप्रतिनिधि कैलाश जाट, पूर्व सरपंच विनोद जायसवाल, राकेश मुकाती, विजय तिवारी एवं प्रधान आरक्षक कुलदीप खेडेकर सहित सभी साथियों ने अपनी टीमों के साथ गांव-गांव एवं घर-घर जाकर, लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में, सर्वे कर लोगों के मन में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया गया तथा रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा, कि ग्रामीण क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान होना सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा की नई मिसाल है। अंत में सभी सहयोगियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button