Astrology

सड़क दुर्घटना में बगड़ी के इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम संचालक शहित लोडिंग वाहन के चालक की मौत,

टक्कर के बाद दोनों ही वाहन बुरी तरीके से हुए क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे हुए शवों को निकाला मशक्कत के बाद बाहर

बगड़ी।।रिपोर्टर// ऋषिराज जायसवाल

बगड़ी/ धार ,गुजरी मार्ग पर ग्राम जामन घाटी के समीप मोड में गुरुवार देर रात को लोडिंग वाहन एवं कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई ,इस दुर्घटना में दोनों ही वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हुए। बताया जाता है, इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। इस दुर्घटना में बगड़ी इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम संचालक सहित लोडिंग वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में बदनावर निवासी एक अन्य युवक को गंभीर रूप से चोट आई है।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनों ही वाहनों में शव बुरी तरीके से फंसे हुए थे। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बगड़ी में स्थित इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम संचालक पवन पटेल 30 वर्ष शाम 6:00 बजे के बाद अपनी कार से अपने घर ग्राम ढोल धामनोद के लिए निकले थे। शाम को करीब 7: 30से 8:00 बजे के दरमियांन ग्राम जामन घाटी के समीप अंधे मोड पर, धामनोद की तरफ से बदनावर की ओर जा रहा लोडिंग वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हुए।

ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए शव को निकाला बाहर

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी नालछा थाना प्रभारी कैलाश बारिया मौके पर पहुंचे, वहीं 108 एंबुलेंस के टी एम टी नितेश कारपेंटर और पायलट निर्मल धनगर भी पहुंचे , स्थानिक ग्रामीणों की मदद से दोनों ही वाहनो मैं फंसे हुए दोनों के शव को बाहर निकाला। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी। मृतक ग्राम ढोल धामनोद निवासी पवन पटेल एवं लोडिंग वाहन चालक बदनावर निवासी फरीद शाह पिता अब्बास शाह बताए गए हैं।जबकि बदनावर निवासी दिलीप मोदी 48 को गंभीर चोट आने पर नालछा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया ,जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर कर दिया गया है।

पीएम रूम में रखे शव सुबह होगा पोस्टमार्टम

थाना प्रभारी कैलाश बारिया ने बताया कि दोनों के शव नालछा के पोस्टमार्टम रूम में रखे हैं सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

तीन माह पूर्व ही बगड़ी में किया था शोरूम का शुभारंभ

धामनोद के समीप ग्राम ढोल के रहने वाले पवन पटेल ने पूरे परिवार व रिश्तेदारों की उपस्थिति में बड़ी खुशी-खुशी इलेक्ट्रॉनिक बाइक के शोरूम का शुभारंभ तीन माह पूर्व ही बगड़ी में किया था। सड़क दुर्घटना में उनके मौत की जानकारी लगने के बाद क्षेत्र में दुख की लहर छा गई उनके परिजन नालछा पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button